Royal Challengers Bengaluru: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में युवा भारतीय बल्लेबाजों के निडर रवैये को सराहा है। राहुल का मानना है कि इन खिलाड़ियों के छक्के लगाने की सोच आज के टी20 क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक है।
आईपीएल 2026 में युवा भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी चमक बिखेरी है। वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली जैसे खिलाड़ियों के साथ-साथ समीर रिजवी और आयुष म्हात्रे ने अपनी छक्के लगाने की काबिलियत और दमदार पारियों से सभी को प्रभावित किया है।
केएल राहुल ने 'जियोस्टार' पर कहा, "नए जमाने के क्रिकेटर जो कर रहे हैं, वह जबरदस्त है। वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया के क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। 15 साल की उम्र में दो शतक लगाना, ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। आयुष म्हात्रे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और सीएसके को तेजी से रन बनाने में मदद की है। भारत में जिस तेजी से नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं, वह हैरान करने वाली है, खासकर टी20 क्रिकेट में।