Asia Cup Cricket BAN: सीमा पर हुई एयर स्ट्राइक की वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच राजनयिक रिश्ते सामान्य नहीं हैं। इस वजह से अफगानिस्तान की सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान की टी20 लीग, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भाग लेने के लिए एनओसी देने से मना कर दिया है। इस वजह से अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है।
अफगान सरकार द्वारा अपने खिलाड़ियों को पीएसएल के लिए एनओसी न देना, इस लीग के लिए बड़ा झटका है।
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट ने एक रिपोर्ट में कहा कि अफगान सरकार ने पिछले महीने दिसंबर में बॉर्डर पार अफगानिस्तान के मजबूत ठिकानों पर पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक के बाद अपने खिलाड़ियों को पीएसएल में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं देने का फैसला किया है। यह खबर उस दिन आई जब पेशावर जालमी ने रहमानुल्लाह गुरबाज को साइन करने की घोषणा की थी।