Punjab Kings: भारतीय स्पिनर राहुल चाहर काउंटी चैंपियनशिप में आठ मुकाबलों के लिए सरे लौटेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अप्रैल से होगी, लेकिन चाहर 7 जून को ओवल में हैम्पशायर के खिलाफ होने वाले मुकाबले से नजर आएंगे।
सरे के मेंस क्रिकेट डायरेक्टर एलेक स्टीवर्ट ने कहा, "राहुल ने पिछले साल हैम्पशायर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत साबित की थी। हम उनका टीम में वापस स्वागत करने और यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह सरे के लिए क्रिकेट मैच जीतने में किस तरह योगदान दे सकते हैं।"
राहुल चाहर ने कहा, "मैं इस सीजन में सरे वापस आने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे 2025 में अपना छोटा सा कार्यकाल बहुत पसंद आया था, और जब मैंने एलेक स्टीवर्ट से बात की, तो इस सीजन में वापस आने का मौका मिलते ही तुरंत हामी भर दी। सरे एक सफल क्लब है और मैं 2026 में टीम को उसके लक्ष्य हासिल करने में मदद करना चाहता हूं।"