Lucknow: IPL 2026 - Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders (Image Source: IANS)
Lucknow Super Giants: 'आईपीएल- 2026' के 38वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। टिम सीफर्ट बिना खाता खोले मोहसिन खान का शिकार बने।
इसके बाद अंगकृष रघुवंशी 9 रन बनाकर आउट हुए, तो कप्तान अजिंक्य रहाणे 15 गेंदों का सामना करने के बावजूद 10 रन ही बना सके।