टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने इस विश्व कप में अजेय रहते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड लड़खड़ाते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची है।
टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का रहा है। प्रोटियाज टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका अपने दमदार रिकॉर्ड को सेमीफाइनल में बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।
मार्टिन गप्टिल: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल के नाम है। गप्टिल ने प्रोटियाज टीम के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 10 मैचों में कुल 16 छक्के लगाए हैं। गप्टिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 10 मुकाबलों में 424 रन बनाए हैं।