ICC T20 विश्व कप 2026 का आगाज, भारत-पाकिस्तान समेत छह टीमें करेंगी अपने अभियान की शुरुआत (Image Source: IANS)
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत आज यानी शनिवार से हो रही है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से हो जाएगा। इसके बाद वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड और भारत बनाम यूएसए मैच भी होंगे।
इस तरह विश्व कप के ओपनिंग डे पर तीन मैच देखने के लिए मिलेंगे। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।