टी20 विश्व कप 2026 : न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के साथ दूसरे दिन की शुरुआत, कुछ छह टीमों के हैं मुक (Image Source: IANS)
टी20 विश्व कप 2026 में दूसरे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच के साथ हुई, जहां अफगान टीम ने टॉस जीतकर कीवियों को पहले गेंदबाजी के लिए बुलाया है। टी20 विश्व कप में आज भी तीन मुकाबले होने जा रहे हैं।
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा पहला मैच ग्रुप डी से है, जो चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। दूसरा मैच ग्रुप सी से है, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इंग्लैंड और नेपाल के बीच होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।
रविवार के दिन का अंतिम विश्व कप सह-मेजबान श्रीलंका और आयरलैंड के बीच होगा। यह मुकाबला ग्रुप बी से है और यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।