T20 World Cup 2026: बारिश के चलते अगर रद्द हुआ साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड का मैच, तो फाइनल में कौन पहुं (Image Source: IANS)
T20 World Cup: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-1 खेला जाना है, जिसका आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। यह मुकाबला फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम तय करेगा।
साउथ अफ्रीका नॉकआउट मैच में मजबूती के साथ उतरेगा। प्रोटियाज अब तक टूर्नामेंट में अजेय हैं। इस टीम ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई को मात देकर सुपर-8 में जगह बनाई, जहां भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की। दूसरे फेज में भारत पर साउथ अफ्रीका की जीत ने उन्हें टाइटल के मजबूत दावेदार के तौर पर पेश किया है।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शिकस्त झेली। इसके बाद कनाडा पर 8 विकेट से जीत के साथ ग्रुप स्टेज अभियान का अंत किया।