Virat Kohli announces retirement from Test cricket (Image Source: IANS)
Virat Kohli: विराट कोहली ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस और आलोचकों को चौंका दिया था। सभी का मानना था कि विराट अभी टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। पूर्व स्पिनर आर अश्विन का भी मानना है कि विराट कोहली में टेस्ट क्रिकेट बचा हुआ था।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैंने उनसे सीधे कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में उनमें अभी भी क्रिकेट बचा है। लेकिन सच कहूं तो ठीक है। भारत में सोच को लेकर एक समस्या है।"
दिग्गज स्पिनर ने कहा, "वह रिटायर हो गए हैं। इसे विराट की तरफ से भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने हमेशा टीम को पहले रखा। उन्होंने हमेशा कहा कि टीम बहुत जरूरी है, हमें जीतना है। रिटायरमेंट का फैसला उनका है, लेकिन मुझे यकीन है कि उनमें कुछ क्रिकेट बाकी था।"