Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 का अंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने हार के साथ किया। टूर्नामेंट के 68वें मुकाबले में एलएसजी को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि यह सीजन टीम के लिए काफी मुश्किल रहा।
पीबीकेएस के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान पंत ने कहा, "यह एक मुश्किल मैच रहा। फिर भी, कुछ भी हो हिम्मत रखनी होगी। अपना सिर ऊंचा रखना होगा। अच्छा हो या बुरा, बहुत कुछ सीखने को मिला है। जाहिर तौर पर, बतौर टीम यह हमारे लिए एक मुश्किल सीजन था। आप हमेशा 5-10 रन ज्यादा बना सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि स्कोरबोर्ड पर अच्छा टोटल था। हालांकि, यह और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इकाना स्टेडियम में दूसरी पारी में बल्लेबाजी बेहतर हो जाती है। इसी वजह से हर कोई पहले फील्डिंग करना चाहता है।"