आईपीएल 2023 के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस लीग का अपना शतक जड़ दिया। वो इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। उनकी शतकीय पारी की मदद से ही मुंबई 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। वहीं MI एक आईपीएल सीजन में पाँच बार 200 से अधिक का टोटल दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है। यह आईपीएल में स्काई का हाईएस्ट स्कोर भी है।
दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्या ने 49 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 20वां ओवर करने आये अल्जारी जोसेफ की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए शतक पूरा किया। सूर्या के इस शानदार शतक की मदद से कई रिकॉर्ड भी बने है। हम आपको उन्ही रिकार्ड्स के बारे में बताने जा रहे है।
A that wowed teammates, fans and opponents alike
— JioCinema (@JioCinema) May 12, 2023
Take a bow #SuryakumarYadav #MIvGT #IPLonJioCinema | @surya_14kumar pic.twitter.com/kwUuMfTGKz
गुजरात के खिलाफ हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर