जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने से 10 विकेट दूर, T20 World Cup 2026 में बना सकते हैं खास रिकॉर्ड (Image Source: AFP)
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के पास शनिवार (7 फरवरी) से शुरू हो रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
बुमराह ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 228 मैच की 271 पारियों में 490 विकेट लिए हैं। अगर टूर्नामेंट में 10 विकेट हासिल करते तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले भारत के आठवें गेंदबाज बन जाएंगे।
भारत के लिए अनिल कुंबले,रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव. रविंद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ ने ही यह कारनामा किया है।