Tilak Varma Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा वॉर्म-अप मुकाबला (ICC T20 World Cup 2026 Warm Up Match) बीते सोमवार, 02 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था जहां आयुष बडोनी (Ayush Badoni) की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की टीम ने यूएसए (IND-A vs USA) के खिलाफ 239 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए यूएसए को 38 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच 23 साल के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही प्रभावित किया जो कि भारतीय टीम के लिए एक बेहद ही शुभ संकेत है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि तिलक वर्मा के लिए ये एक कमबैक गेम था क्योंकि बीते समय में वो टेस्टिकुलर टॉर्शन नाम की एक गंभीर चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। अपनी इसी चोट की वज़ह से उन्हें सर्जरी तक से गुजरना पड़ा, हालांकि राहत की खबर ये है कि अब वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं।
150 प्लस की स्ट्राइक रेट से बनाए रन और झटका 1 विकेट: तिलक वर्मा यूएसए के खिलाफ वॉर्म-अप मुकाबले में इंडिया-ए के लिए नंबर-3 पर बैटिंग करने आए थे और यहां उन्होंने 24 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए 38 रनों की शानदार पारी खेली। जान लें कि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 160 के करीब रहा।