टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भारत पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने वरुण चक्रवर्ती को लेकर अहम सलाह दी है। अश्विन का मानना है कि चक्रवर्ती को अपनी लाइन-लेंथ और गेंदबाजी एंगल में थोड़ा बदलाव करना होगा। वहीं खासतौर पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उन्हें एक गलती से बचने की जरूरत है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चर्चा में हैं। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चक्रवर्ती की गेंदबाजी को लेकर अहम टिप्पणी की है और उन्हें कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी है।
दरअसल, भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती का दिन अच्छा नहीं रहा और उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खर्च करते हुए सिर्फ एक विकेट लिया।