Advertisement
Advertisement
Advertisement

OMG विनोद कांबली को इस टीम का बनाया गया मेंटर

मुंबई, 11 मार्च | भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। कांबली को सोमवार से मुंबई में शुरू हो रही मुंबई टी-20 लीग की फ्रेंचाइजी शिवाजी पार्क लॉयंस

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat March 11, 2018 • 19:59 PM
विनोद कांबली
विनोद कांबली ()
Advertisement

मुंबई, 11 मार्च | भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। कांबली को सोमवार से मुंबई में शुरू हो रही मुंबई टी-20 लीग की फ्रेंचाइजी शिवाजी पार्क लॉयंस के मेंटर के रूप में देखा जाएगा। 

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

कांबली ने रविवार को एक बयान में कहा, "मैं शिवाजी पार्क लायंस के साथ अपना अनुभव साझा करने और उसका मार्गदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं। इस टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मुंबई ने हमेशा अपनी क्षमता साबित की है और राष्ट्रीय स्तर पर युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया है। इस टीम के साथ भी हम यही लक्ष्य हासिल करेंगे।"

कांबली ने अपनी टीम के खिलाड़ियों से इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आग्रह किया है, क्योंकि इससे खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका भी मिल सकता है। 

Trending


क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

मुंबई टी-20 लीग में शिवाजी पार्क लॉयंस टीम की कमान मुंबई के मध्यम क्रम के बल्लेबाज सिद्धेश लाड के हाथों में है। इस टीम के कोच विनोद राघवन हैं। इस लीग के मैच वानखेड़े स्टेडियम में 11 से 21 मार्च तक खेले जाएंगे। लीग में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement