2nd ODI में 22 रन बनाते ही बतौर कप्तान विराट बना लेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ तोड़ेंगे दो कप्तानों क (Twitter)
5 मार्च। भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस मैदान की खासियत यह है कि यहां जब भी भारत खेला है, किसी न किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक लगाया है।
ऐसे में वीसीए को एक बार फिर किसी भारतीय बल्लेबाज के शतक का इंतजार है। इससे पहले, यह जान लेते हैं कि आस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस मैदान पर यह चौथा मैच है।
इससे पहले सभी मौकों पर भारत विजयी रहा है। साथ ही इस मैदान पर भारत का यह कुल छठा मैच है। यहां भारत एक-एक मौके पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से हारा है।