Virat Kohli And Rohit Sharma: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर ही कुछ जोशिले फैंस अपने सितारों को करीब से देखने की कोशिश में ग्राउंड के अंदर दौड़े चले जाते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान भी ऐसी ही घटना देखने को मिली, जब एक फैन स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा से मिलने के लिए सिक्योरिटी को चकमा देता हुआ ग्राउंड के अंदर तक चला आया, हालांकि वह अपने इरादे में कामियाब नहीं हो सका।
ये घटना आरसीबी की पारी के 13वें ओवर की है। विराट कोहली बल्लेबाज़ी कर रहे थे और रोहित शर्मा मैदान पर मुंबई इंडियंस की कप्तानी। तभी एक फैन मैदान पर आ गया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। गौरतलब है कि वह किसी भी खिलाड़ी तक नहीं पहुंच सका और सिक्योरिटी ने उसे बीच में दबोच लिया। बता दें कि इसके बाद कोविड नियमों के कारण विराट और रोहित सिक्योरिटी को उस फैन को छोड़ने के लिए तो नहीं कह सके लेकिन इन दोनों ही दिग्गजों ने अपने रिएक्शन से सभी का दिल जीत लिया।
दरअसल इस घटना के बाद रोहित शर्मा उस फैन को देखकर बाहें फैलाते नज़र आए। वहीं विराट ने भी उसके लिए दोनों हाथों को टकराते हुए रिएक्शन दिया। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस सोशल मीडिया पर इन दिग्गजों की तारीफ कर रहे हैं।
A fan get into the ground and tried to get a hug from Rohit and Virat. pic.twitter.com/a63HdHqvhU
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 9, 2022