Advertisement
Advertisement
Advertisement

'धोनी से भी बेहतर...' तिलक वर्मा का हेलीकॉप्टर शॉट देखकर खुश हुए फैंस; ऐसे किया रिएक्ट

तिलक वर्मा ने हर्षल पटेल के खिलाफ एक हेलीकॉप्टर शॉट खेला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat April 03, 2023 • 11:04 AM
Cricket Image for 'धोनी से भी बेहतर...' तिलक वर्मा का हेलीकॉप्टर शॉट देखकर खुश हुए फैंस; ऐसे किया रि
Cricket Image for 'धोनी से भी बेहतर...' तिलक वर्मा का हेलीकॉप्टर शॉट देखकर खुश हुए फैंस; ऐसे किया रि (Tilak Varma)
Advertisement

Tilak Varma Helicopter Shot: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पांचवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रविवार (2 अप्रैल) को खेला गया था। इस मैच में RCB ने 8 विकेट से जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस के लिए यह एक बड़ी हार है, टीम के ज्यादातर खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप हुए लेकिन इसी बीच इस टीम का एक युवा खिलाड़ी काफी चमका। जी हां, हम बात कर रहे हैं तिलक वर्मा की।

तिलक वर्मा ने बैंगलोर के आग उगल रहे गेंदबाज़ों के खिलाफ 46 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्के जड़कर नाबाद 84 रन ठोके। इस मैच में तिलक का स्ट्राइक रेट 182.61 का रहा। महज 20 वर्षीय तिलक के कई शॉट्स सदा के लिए फैंस के जहन में बस चुके हैं जिनमें से एक है MI की इनिंग की लास्ट गेंद पर आया तिलक वर्मा का हेलीकॉप्टर शॉट।

Trending


तिलक वर्मा ने हर्षल पटेल के खिलाफ ठीक महेंद्र सिंह की तरह अपना बल्ला घुमाकर हेलीकॉप्टर शॉट लगाया था। बैट से टकराने के बाद गेंद 77 मीटर दूर फैंस के बीच जा गिरी थी। इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहुत से फैंस ने तिलक के हेलीकॉप्टर शॉट पर रिएक्ट किया है।

यह भी पढ़ें: धोनी के मैच विनर ने सुपर ओवर में किया कमाल, 8 रन देकर झटके 2 विकेट; IPL में बदल देगा CSK की किस्मत

बता दें कि इस होनहार खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने साल 2022 के मेगा ऑक्शन में पूरे 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन ही तिलक वर्मा ने सितारों से सजी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना ली थी। उन्होंने सीजन के 14 मुकाबलों में 36.09 और 131.02 की स्ट्राइक रेट से कुल 397 रन बनाए थे। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम और फैंस उनसे एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।


Cricket Scorecard

Advertisement