Nitish Kumar Reddy Vs Shamar Joseph Video: भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने बीते बुधवार, 14 अक्टूबर को हैदराबाद टी20 (IND vs WI 4th T20) में एक बेहद तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज़ 20 गेंदों पर 1 चौका 4 छक्के लगाकर 41 रन बनाए। इसी बीच उन्होंने एक कैरेबियाई तेज गेंदबाज़ शमर जोसेफ (Shamar Joseph) को आईना भी दिखाया और हेलमेट पर बाउंसर लगने के बाद दो छक्के मारे।
ये घटना Team India की पारी के 16वें ओवर में घटी। शमर जोसेफ अपना दूसरा ओवर करने आए थे जिन्होंने चौथी गेंद 147.3 kph की रफ्तार से बाउंसर डिलीवर की। उन्होंने बल्लेबाज़ के शरीर पर बॉल फेंका जो कि सीधा NKR के हेलमेट से जाकर टकराई। यहां इम्पैक्ट काफी ज्यादा था, जिस वज़ह से थोड़ी देर के लिए खेल रोकना पड़ा और मैदान पर मेडिकल टीम ने आकर नितीश रेड्डी की जांच की।
इसके बाद ही नितीश कुमार रेड्डी ने शमर जोसेफ से बदला लिया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर क्लास के साथ डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का मारा और फिर अगली ही गेंद पर अपनी भुजाओं की ताकत दिखाकर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। तो ऐसे NKR ने शमर जोसेफ को आईना दिखाया। आप इस घटना का पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।