Shreyanka Patil Bowled Ellyse Perry Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket Team) की स्टार गेंदबाज़ श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) ने शनिवार, 21 फरवरी को एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले (AU-W vs IN-W 3rd T20) में गज़ब की गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच श्रेयंका ने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। एलिस पेरी कुछ समय पहले ही मैदान पर आईं थी और शुरुआत से ही बड़े शॉट्स खेलना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने भारतीय टीम की युवा स्पिनर श्रेयंका पाटिल को टारगेट करने का फैसला किया। यहां एलिस पेरी ने श्रेयंका की तीसरी गेंद पर आगे बढ़कर छक्का मारने का मन बनाया और ये ही उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई।
जान लें कि श्रेयंका ने ये बॉल बेहद ही चालाकी से ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया था जिस पर एलिस पेरी छक्का मारने की कोशिश में क्रीज से बाहर निकल आईं। हालांकि जैसे ही ये बॉल पिच से टकराया वो ऐसा घूमा की एलिस पेरी उसे अपने बैट से कनेक्ट ही नहीं कर सकीं। इसके बाद होना क्या था, श्रेयंका के हाथों से निकला बॉल सीधा स्टंप्स से टकराया और उसके ऊपर रखे बेल्स हवा में उड़कर जमीन पर गिर गए।