गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल आईपीएल 2023 में रन मशीन बने हुए हैं। एक बार फिर गिल के बल्ले से रनों का सैलाब देखने को मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 में 60 गेंदों पर 215 की स्ट्राइक रेट से तूफानी शतकीय (129 रनों) पारी खेली। गिल की पारी के दौरान उनके बैट से 10 छक्के देखने को मिले। इसी बीच उन्होंने एक ऐसा हैरतअंगेज छक्का जड़ा जिसे देखकर हिटमैन रोहित शर्मा के भी होश उड़ गए।
शुभमन गिल ने यह छक्का कैमरून ग्रीन के खिलाफ लगाया था। ग्रीन मुंबई इंडियंस के लिए 15वां ओवर करने आए थे। गिल अपना शतक पूरा कर चुके थे और अब बेहद आक्रमक नज़र आ रहे थे। इसी बीच उन्होंने ग्रीन के ओवर की पांचवीं गेंद पर आगे बढ़कर वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से पुल शॉट खेलकर छक्का जड़ा। गिल का यह छक्का देखकर कमेंटेटर से लेकर गेंदबाज़ और विपक्षी कप्तान रोहित शर्मा तक के तोते उड़ गए।
हिटमैन का रिएक्शन कैमरे में कैद हुआ जिसमें वह हैरान परेशान नज़र आए। ग्रीन के ओवर से शुभमन गिल ने 2 छक्के और 1 चौका लगाकर 19 रन बटोरे थे। बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ बेहद महंगे साबित हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट झटकने वाले गन गेंदबाज़ आकाश मधवाल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 ओवर में महज 1 सफलता हासिल करके 52 रन खर्चे।
One of the most outrageous shots by Shubman Gill.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 26, 2023
Even Rohit Sharma was in awe of it! pic.twitter.com/xgmfDsFKOW