Pat Cummins Injury Update: सनराइजर्स हैदराबाद फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी को लेकर बड़ा हिंट दिया है। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट के बाद फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
आईपीएल (IPL 2026) के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने शुक्रवार (24 अप्रैल) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह नेट्स में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ कमिंस ने कैप्शन में लिखा कि वह कल (25 अप्रैल) फिर से एक्शन में लौटने के लिए उत्साहित हैं। उनके इस पोस्ट के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर नजर आ सकते हैं।
दरअसल, कमिंस पिछले काफी समय से लोअर बैक (लंबर) स्ट्रेस इंजरी से जूझ रहे थे। इसी वजह से वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने पिछले साल सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला था और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट्स भी मिस किए।