Most Test Sixes In One Year: भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के पास शुक्रवार (22 नवंबर) से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 7.50 बजे से शुरू होगा।
जायसवाल अगर इस मैच में दो छक्के जड़ लेते हैं तो एक साल में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। जायसवाल ने इस साल खेले गए 11 टेस्ट की 21 पारियों में 32 छक्के जड़े हैं। फिलहाल एक साल में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड ब्रेंडन मैकुलम के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2014 में 33 छक्के जड़े थे।
इसके अलावा 4 छक्के जड़ते ही वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू को पछाड़कर दसवें नंबर पर आ जाएंगे। जायसवाल ने अभी तक 14 टेस्ट की 26 पारियों में 35 छक्के जड़े हैं। वहीं सिद्धू ने 51 टेस्ट की 78 पारियों में 38 छक्के जड़े थे।