IND vs ZIM T20I: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम की घोषणा, 2 खतरनाक खिलाड़ियों की हुई (Image Source: X.Com (Twitter))
Zimbabwe Squad For T20I Series vs India: भारत के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश ने बुधवार (22 जुलाई) को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। सिलेक्टर्स ने उस टीम में तीन बदलाव किए हैं जो बुलावायो में बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी। बता दें कि सीरीज के मुकाबले 23,25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।
ऑलराउंडर वेस्ली मधेवेरे टीम में वापस आ गए हैं, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज तफाद्ज्वा त्सिगा को पहली बार टी-20 इंटरनेशनल टीम में चुना गया है। तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहूरी भी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं; इस चोट के कारण वह हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में नहीं खेल पाए थे।
यह तीनों खिलाड़ी क्लाइव मदांडे, टिनोटेन्डा मापोसा और ताशिंगा मुसेकीवा की जगह लेंगे।