Advertisement

सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने महेन्द्र सिंह धोनी

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्टार बल्‍लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक कंपनी के साथ 13 करोड़ रुपए का करार किया है। धोनी इस करार के साथ सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर भी

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma February 10, 2015 • 22:09 PM
()
Advertisement

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्टार बल्‍लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक कंपनी के साथ 13 करोड़ रुपए का करार किया है। धोनी इस करार के साथ सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं।

खास बात यह है कि ऐसा तब हो रहा है जब धोनी की अगुवाई वाली भारतीय टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है और टीम को तीन-चार महीनों में बड़ी सफलता नहीं मिली है। टी-20 विश्व कप में लगातार पांच जीत को छोड़ दिया जाए तो भारतीय टीम पिछले कुछ महीनों में लगातार हार रही थी।

Trending


2013 तक धोनी प्रत्येक करार पर लगभग आठ करोड़ रुपए लेते थे बाद में विराट कोहली ने एडिडास के साथ 10 करोड़ की डील कर सबसे महंगे क्रिकेटर का रुतबा हासिल कर लिया था।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS