WATCH: RCB फैन ने की धोनी से ट्रॉफी जिताने की अपील, धोनी ने दिया मज़ेदार जवाब
एमएस धोनी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीता है। धोनी आईपीएल में तो सफल रहे ही हैं साथ ही उन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए भी टीम को बुलंदियों…
एमएस धोनी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीता है। धोनी आईपीएल में तो सफल रहे ही हैं साथ ही उन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए भी टीम को बुलंदियों तक पहुंचाया। इसीलिए फैंस को यही लगता है कि अगर धोनी हैं तो ट्रॉफी पक्की है। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर यानि आरसीबी की टीम है जो 16 साल से एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। फैंस हर साल इस टीम को दिल से सपोर्ट करते हैं लेकिन बदले में फैंस को ट्रॉफी की जगह सिर्फ निराशा हाथ लगती है।