Advertisement
Advertisement
Advertisement

faf du

Cricket Image for IPL 2022 : RCB ने कर दिया सबसे बड़ा ऐलान, मिल गया बैंगलौर को नया कप्तान
Image Source: Google
Advertisement

IPL 2022 : RCB ने कर दिया सबसे बड़ा ऐलान, मिल गया बैंगलौर को नया कप्तान

By Shubham Yadav March 12, 2022 • 16:53 PM View: 1172

आईपीएल 2022 का आगाज़ 26 मार्च से होने जा रहा है लेकिन उससे पहले फैंस जिस सवाल का जवाब जानना चाह रहे थे उसका जवाब मिल चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने आगामी सीज़न के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। जी हां. आईपीएल 2022 में आरसीबी की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस करते हुए नजर आएंगे। 

शनिवार यानि 12 मार्च को बेंगलुरु में 'RCB Unbox' नाम के एक इवेंट में फाफ को कप्तानी देने का ऐलान किया गया। पिछले साल तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहने वाले डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स ने पिछले महीने मेगा नीलामी में ₹7 करोड़ में खरीदा था।

Advertisement

Related Cricket News on faf du