Babar azam: Cricket News & Match Updates
Daryl Mitchell: 'भरी उबासी छोड़ा कैच', डेरिल मिचेल के कारण न्यूजीलैंड को हुआ 149 रनों का नुकसान; देखें VIDEO
Daryl Mitchell Drop Catch: क्रिकेट के मैदान पर सुस्ती की गुंजाइश नहीं होती। अक्सर ही देखा गया है खिलाड़ियों का ढीलापन उनकी टीम को काफी भारी पड़ जाता है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, पाकिस्तान न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच कराची टेस्ट के दौरान कीवी ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) फील्डिंग के दौरान ढीले नज़र आए। इसी कारण मिचेल से भारी गलती हो गई और अब इसका खामियाजा न्यूजीलैंड टीम को भुगतना पड़ा है।
उबासी लेकर छोड़ा कैच: यह घटना कराची टेस्ट में पाकिस्तान की पहली इनिंग के दौरान घटी। मेजबान 50 रन के भीतर दो विकेट गंवा चुके थे और टीम दबाव में थी। इसी बीच 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रेसवेल ने विपक्षी कप्तान बाबर आजम को भी फंसा लिया। बाबर 12 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे जिसके दौरान गेंद उनके बैट के एज से टकराई। यहां कीवी टीम के पास मौका था और मिचेल को सिंपल कैच स्लिप पर पकड़ना था। लेकिन सुस्ती से डूबे मिचेल कैच से पहले उबासी और फिर कैच टपकाते कैमरे में कैद हुए। Read More...