Advertisement
Advertisement

Harshal patel

क्लासेन ने हर्षल की गेंद पर शानदार छक्का लगाते हुए IPL में जड़ा पहला शतक, देखें वीडियो
Image Source: Google

क्लासेन ने हर्षल की गेंद पर शानदार छक्का लगाते हुए IPL में जड़ा पहला शतक, देखें वीडियो

By Nitesh Pratap May 18, 2023 • 21:37 PM View: 423

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ छक्का जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया। वो इस पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे है। उनकी इस शानदार पारी की मदद से ही हैदराबाद 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। इस सीजन में हैदराबाद की तरफ से इससे पहले शतक हैरी ब्रूक ने लगाया था। 

19वां ओवर करने आये हर्षल पटेल की तीसरी गेंद पर स्ट्रैट पर छक्का जड़ते हुए हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने ये शतक 49 गेंद में पूरा किया। शतक बनाने के बाद उन्होंने जिस तरह से जश्न मनाया वो भी शानदार था। हालांकि वो इसी ओवर की 5वीं लौ फुलटॉस गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। क्लासेन ने ब्रूक के साथ 74 (36) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके अलावा उन्होंने  कप्तान ऐडन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 (50) रन की साझेदारी की। 

Related Cricket News on Harshal patel