Ipl 2022: Cricket News & Match Updates
दिल्ली कैपिटल्स का मैच देख गुस्से से बौखला गए थे रिकी पोंटिग, कहा- 'मैंने तोड़ दिए तीन-चार रिमोट'
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपटिल्स का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। ऋषभ पंत की कप्तानी में DC की टीम ने अब तक 7 में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अंतिम ओवर में 15 रनों से गंवा दिया था, जो कि अंपायर के फैसले के कारण काफी विवादों में भी रहा था। अब इस मैच पर डीसी के कोच रिकी पोंटिंग ने भी अपने अनुभव को शेयर किया है और खुलासा करते हुए बताया है कि आखिर कैसे इस मैच को देखते समय उन्होंने गुस्से और निराशा के कारण अपने तीन-चार रिमोर्ट तोड़ दिए थे।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमों के गेंदबाज़ों को काफी मार पड़ी थी। हालांकि आखिरी पलों में यह मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था। डीसी को अंतिम ओवर में जीतने के लिए 36 रनों की जरूरत थी और कैरेबियाई बल्लेबाज़ रोवमैन पॉवेल ने तीन बॉल पर तीन छक्के भी जड़ दिए थे। लेकिन अंतिम ओवर में अंपायर के एक विवादित फैसले के कारण यह मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ झुक गया और उन्होंने वह मैच जीत लिया। Read More...