Ipl
अभी खत्म नहीं हुए हैं अजिंक्य रहाणे, टेस्ट प्लेयर नहीं टी-20 के डॉन बनकर की वापसी
आईपीएल 2023 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रहाणे के तूफानी अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में चेन्नई के लिए ऑलराउंडर मोईन अली नहीं खेले और अजिंक्य रहाणे को अंतिम समय पर पता चला कि वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। ऐसे में जब नंबर तीन पर वो बल्लेबाजी के लिए उतरे तो फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे थे कि वो एक छोर को संभालकर संयम से खेलेंगे लेकिन रहाणे के इरादे कुछ और ही थे।
इस मैच में रहाणे ने पहली बॉल से ही मुंबई के गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी और सिर्फ 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। ये इस सीजन का किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया सबसे तेज़ अर्द्धशतक भी था। रहाणे ने आउट होने से पहले सिर्फ 27 गेंदों में 61 रनों की आतिशी पारी खेली जिसमें 7 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे। रहाणे की बल्लेबाजी देखकर लगा कि उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था और वो किसी मिशन पर निकले हुए थे। इस पारी से रहाणे ने ये भी दिखा दिया है कि वो अभी खत्म नहीं हुए हैं उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है।
Related Cricket News on Ipl
-
VIDEO: 'ऐसी हिली गेंद की हिल गए हिटमैन', तुषार देशपांडे के सामने बौने साबित हुए रोहित शर्मा
आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी वो फ्लॉप रहे जिसके बाद उनकी काफी आलोचना की जा रही है। ...
-
GT vs KKR, Dream 11 Team: 23 साल के बल्लेबाज़ को बनाएं कप्तान, 4 गेंदबाज टीम में करें…
IPL 2023 का 13वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार (9 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ...
-
सुनील गावस्कर ने कहा, अपने कप्तान की तरह जडेजा बिल्कुल निडर हैं
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को लगता है कि आईपीएल 2023 के मैच में मुंबई इंडियंस पर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रवींद्र जडेजा अपने कप्तान एमएस धोनी की तरह ...
-
आईपीएल 2023 : धोनी ने मुंबई इंडियंस पर सीएसके की जीत के लिए गेंदबाजों की तारीफ की
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के पहले ओवर में दीपक चाहर के चोटिल हो जाने के बाद मुंबई इंडियंस को 157/8 पर रोककर मैच के पहले ही ओवर में झटका ...
-
आईपीएल 2023 : जडेजा के तीन-फेर, रहाणे की फिफ्टी से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को रौंदा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण का 12वां मैच शनिवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें रवींद्र जडेजा ने 20 रन देकर तीन विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की वापसी कराई और ...
-
क्या आप को मालूम है कि इस सीजन में, आईपीएल में बने कुल रन की गिनती 3 लाख…
आईपीएल के मैचों के दौरान खिलाड़ियों के अपने 1000/2000 या इसी तरह के और बड़ी गिनती के रन पूरे करने या 100/200 विकेट लेने के रिकॉर्ड पढ़ने को मिलते हैं। कभी ऐसा रिकॉर्ड पढ़ने को ...
-
VIDEO: धोनी रिव्यू सिस्टम के आगे अंपायर फिर से फेल, सूर्यकुमार के उड़ गए होश
आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में सूर्यकुमार यादव से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन धोनी के रिव्यू ने सूर्या की पारी पर ब्रेक लगा दी। ...
-
चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ...
-
राजस्थान की दूसरी जीत, दिल्ली की हार की हैट्रिक
यशस्वी जायसवाल (60) और जोस बटलर (79) के शानदार एवं तूफानी अर्धशतकों तथा गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार को आईपीएल मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 57 रन ...
-
डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, आईपीएल में पूरे किए सबसे तेज़ 6 हज़ार रन
आईपीएल 2023 के 11वें मुकाबले में बेशक दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन ये मैच डेविड वॉर्नर के लिए काफी अच्छा रहा। ...
-
VIDEO: लुट-पिट रहे थे दिल्ली के बॉलर, फिर गोपालगंज के मुकेश ने ऐसे बदला माहौल
आईपीएल 2023 के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज जमकर पिट रहे थे लेकिन मुकेश कुमार ने हार नहीं मानी और अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। ...
-
दाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार हैदराबाद को ले डूबेगी : टॉम मूडी
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली पांच विकेट की हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी चर्चा का केंद्र बिंदु बन गई है। वह एक धीमी पिच पर 20 ओवरों में महज 121 रन ही ...
-
VIDEO: मैच के पहले ही ओवर में यशस्वी ने मारे 5 चौके, खलील अहमद का बना दिया भूत
आईपीएल 2023 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने ऐसी धमाकेदार शुरुआत की जिसे देखकर दिल्ली के फैंस हैरान रह गए। मैच के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने खलील अहमद की कुटाई कर ...
-
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ...