Rajasthan royals: Cricket News & Match Updates
जोस ने उड़ाए लॉर्ड के होश, शार्दुल को जड़ा 107 मीटर का छक्का; देखें VIDEO
आईपीएल 2022 का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में डीसी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद वानखेड़े के मैदान पर जोस बटलर शो देखने को मिला। इस इंग्लिश बल्लेबाज़ ने एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की टीम को विस्फोटक अंदाज में शानदार शुरुआत दिलाई, जिसके दौरान उनके बल्ले से एक मॉन्स्टर छक्का देखने को मिला जो कि 107 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद एक बार फिर सभी की निगाहें जोस बटलर पर टिकी थी और इस इंग्लिश बल्लेबाज़ ने भी अपनी टीम के साथ फैंस को निराश नहीं होने दिया। दरअसल जोस बटलर ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर पारी की धीमी शुरुआत की लेकिन आंखें जमाने के बाद उन्होंने वानखेड़े के मैदान पर भी चौके छक्कों की बरसात कर दी। इसी बीच उन्होंने डीसी के स्टार गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर को भी निशाने पर लिया और अपना बल्ला घुमाते हुए एक बहुत बड़ा छक्का लगा दिया। Read More...