Advertisement

Ranji trophy 2022

Cricket Image for 'इसमें इंडिया का घाटा, पृथ्वी का कुछ नहीं जाता', फैंस बोले कब मिलेगी टीम इंडिया मे
Image Source: Google
Advertisement

'इसमें इंडिया का घाटा, पृथ्वी का कुछ नहीं जाता', फैंस बोले कब मिलेगी टीम इंडिया में जगह

By Shubham Yadav June 16, 2022 • 21:55 PM View: 887

टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे के लिए कई नए खिलाड़ियों को भारतीय T20 टीम में शामिल किया गया है लेकिन इस टीम से पृथ्वी शॉ का नाम नदारद है जिसको लेकर फैंस काफी नाखुश हैं। आयरलैंड में होने वाले दो टी-20 मैचों में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। इस टीम में संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी को भी मौका दिया गया है।

जहां कई लोगों ने सैमसन और त्रिपाठी को मौका दिए जाने से काफी खुश हैं, वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जिन्हें लगता है कि पृथ्वी शॉ ने बहुत मेहनत की है और उन्हें भी आयरलैंड दौरे पर मौका दिया जाना चाहिए था। सोशल मीडिया पर फैंस काफी नाखुश हैं और वो पृथ्वी के समर्थन में आवाज़ उठा रहे हैं। कई लोगों का मानना ​​​​है कि पृथ्वी शॉ को भारत के टी 20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का एक मौका मिलना चाहिए था।

Advertisement

Related Cricket News on Ranji trophy 2022