Ravindra jadeja: Cricket News & Match Updates
'बीच में खबर आई थी की मैं मर गया हूं', रवींद्र जडेजा ने VIDEO में बोली बड़ी बात
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाक को 5 विकेट से शिक्सत दी। टीम इंडिया को मिली इस जीत में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अहम योगदान निभाया। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली के जल्दी आउट हो जाने के बाद जडेजा ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर ना केवल टीम इंडिया को जीत दिलाई बल्कि 35 रनों की बहुमूल्य पारी भी खेली। इस मैच के बाद जडेजा मीडिया से मुखातिब हुए जहां पर उन्होंने एक सवाल का बड़े ही फनी अंदाज में जवाब दिया है।
जडेजा से सवाल पूछा गया, 'आप अपनी सफलता का राज बताइए? आईपीएल खत्म होता है तो अलग-अलग जगह से खबरें आती हैं कि जडेजा विश्वकप में नहीं खेलेंगे। जडेजा 1 साल के लिए चोटिल हो गए हैं। उसके बाद आप इंडिया को मैच जिताते हैं तो इस दबाव को कैसे हैंडल करते हैं और जो खबरें आती हैं उससे आपका ध्यान भटकता है?' Read More...