Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

T20 world cup 2022

Cricket Image for Hardik Pandya To Sanju Samson India Likely Xi For T20 World Cup 2024
Sanju Samson and prithvi shaw

ये हो सकती है टीम इंडिया की नई T20 XI, खेल सकते हैं 3 विकेटकीपर

By Prabhat Sharma November 16, 2022 • 12:58 PM View: 672

टीम इंडिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अच्छा नहीं रहा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराकर उनका वर्ल्डकप जीतने का सपना तोड़ दिया। टी-20 वर्ल्ड 2022 में टीम इंडिया के स्कवॉड में काफी कमी देखने को मिली। इंडियन टीम बॉलिंग के लिहाज से तो काफी फीकी रही ही उनके दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी धीमी बल्लेबाजी से काफी दुखी किया।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और USA में खेला जाना है। भारतीय टीम मैनेजमेंट इसको ध्यान में रखकर नई टी-20 टीम बनाने पर फोकस कर सकती है। इस बात की काफी ज्यादा संभावना बन रही है कि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की कप्तानी ना करें। ऐसे में हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया जा सकता है।

Related Cricket News on T20 world cup 2022