Vijay shankar: Cricket News & Match Updates
3D प्लेयर विजय शंकर ने लगाई लॉर्ड शार्दुल की क्लास, 3 गेंदों पर ठोके 3 छक्के; देखें VIDEO
आईपीएल 2023 के 13वें मुकाबले में विजय शंकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262.50 की स्ट्राइक रेट से तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। 3D प्लेयर विजय शंकर ने महज 24 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के ठोककर 63 रन बना डाले। इसी बीच उन्होंने विपक्षी टीम के स्टार गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर को टारगेट किया। अपनी टीम के आखिरी ओवर में शंकर का बल्ला गरजा और उन्होंने शार्दुल को एक के बाद एक तीन छक्के जड़ दिये।
विजय शंकर और शार्दुल ठाकुर के बीच यह मिनी बैटल गुजरात टाइटंस के 20 ओवर में देखने को मिली। शार्दुल अपने कोटे का तीसरा ओवर करने आए थे। यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ। विजय शंकर 19 गेंदों पर 45 रन बना चुके थे और पूरी लय में बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने इसका फायदा उठाया और शार्दुल के ओवर की तीसरी, चौथी, और पांचवीं गेंद पर एक के बाद एक बेहतरीन छक्के लगाकर ओवर से पूरे 20 रन लूट लिये। Read More...