Advertisement
Advertisement
Advertisement

Wi vs sa 2nd test

Cricket Image for VIDEO: 71वें शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन घूम गई गेंद, बदकिस्मत रहे विराट कोहली
Image Source: Google
Advertisement

VIDEO: 71वें शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन घूम गई गेंद, बदकिस्मत रहे विराट कोहली

By Nishant Rawat March 12, 2022 • 17:20 PM View: 2689

Ind vs Sl 2nd Test: भारत श्रीलंका के बीच बैंगलोर में Day Night Test खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया है। पिंक बॉल टेस्ट में एक बार फिर विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस को उम्मीद थी उनके बल्ले से 71वां शतक देखने को मिलेगा, लेकिन बैंगलोर की पिच ने भी इस दिग्गज बल्लेबाज़ का साथ नहीं दिया।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली लंबे समय से कोई भी शतक नहीं लगा सके हैं, लेकिन फैंस को उम्मीद थी कि विराट बैंगलोर में 71वां शतक जरूर लगाएंगे क्योंकि विराट इसी मैदान पर आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी के लिए काफी सारे मैच खेलते हैं, वहीं कोहली ने अपना आखिरी शतक भी डे नाइट टेस्ट में ही लगाया था। हालांकि फैंस की सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गई क्योंकि बैंगलोर की पिच ने भी विराट को धोखा दे दिया।

Advertisement

Related Cricket News on Wi vs sa 2nd test