Yuvraj singh: Cricket News & Match Updates
'तू घबरा मत मैं खेलके आऊंगा' और युवराज सिंह ने ठोक दिए 25 गेंदों में 58 रन
पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े मैच विनर में से एक माना जाता है। भारत ने जब 2011 वर्ल्ड कप जीता था तब उस टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी युवराज सिंह ही थी। इसके अलावा 2007 के टी 20 विश्व कप में टीम इंडिया को मिली शानदार जीत में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। युवराज सिंह उस टीम का हिस्सा थे जिसने साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में U19 विश्व कप जीता था।
रीतेंदर सिंह सोढी ने इसी वर्ल्ड कप से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया है जिसे बेहद कम लोग जानते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान सोढी ने कहा, 'युवराज सिंह एक चैंपियन रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर मैच जितवाए हैं। जब मुश्किल होती थी, युवराज आते थे और हमें गेम जीताते थे। मुझे साल 2000 में U19 विश्व कप में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच याद है।' Read More...