धर्मशाला,18 फरवरी(हि.स.)। आई.पी.एल. सीजन-7 में किंग्ज इलैवन पंजाब के होम ग्रांउड धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को दो मैच मिले हैं। यह जानकारी देते हुए एच.पी.सी.ए. के प्रवक्ता संजय ने बताया कि आई.पी.एल. प्रबंधन द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत धर्मशाला में 16 और 18 मई को दो मैच मिले हैं।
Advertisement
16 मई को पहला मैच पंजाब किंग्ज इलैवन और रायल चौलेंजर बैंगलोर के बीच रात 8 बजे जबकि 18 मई को दूसरा मैच पंजाब किंग्ज इलैवन और मुबंई इंडियन के बीच दोपहर बाद 4 बजे षुरू होगा।
उन्होंने बताया कि फिलहाल लोकसभा चुनावों के चलते मैचों को लेकर बाद में फाईनल हो पाएगा लेकिन फिलहाल इन मैचों का कार्यक्रम जारी होने के चलते एच.पी.सी.ए. इन मैचों के सफल आयोजन को लेकर अपनी ओर से तैयारियां समय रहते पूरी कर लेगा।
Advertisement