22 फरवरी, नई दिल्ल (CRICKETNMORE)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की  सीरीज का पहले टेस्ट मैच पुणे में खेला जएगा। पहले टेस्ट मैच में जहां भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनानें के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो वहीं किंग कोहली अपने बल्लेबाजी से एक नया किर्तीमान अपने नाम करने वाले हैं। पहले टेस्ट मैच से भारत के 2 दिग्गज की छुट्टी तो एक बड़ा दिग्गज हुआ टीम में शामिल

Advertisement

यदि विराट कोहली पहले टेस्ट मैच के दौरान 64 रन बनानें में कामयाब रहते हैं तो भारत के लिए एक सीजन में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज बन जाएगें। विराट कोहली के नाम इस समय 2016- 17 सीजन में 1206 रन दर्ज हैं यदि कोहली 64 रन बना लेते हैं तो वो राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर के रिकॉर्ड को तोड़ देगें।

Advertisement

राहुल द्रविड़ ने साल 2003- 2004 में 1241 रन बनाए थे तो वहीं गौतम गंभीर ने साल 2008- 09 में 1269 रन बनाए थे। यानि कोहली पहले टेस्ट मैच के राहुल द्रविड़ और से आगे निकल जाएगें और यदि 82 रन बनातें हैं तो कोहली मैथ्यू हेडन के 1287 रन से आगे निकल जाएगें। आईपीएल से पहले फैन्स को बड़ा झटका, रोहित शर्मा ने अपना नाम वापिस लिया

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट के एक  सीजन में रिकी पोटिंग के नाम सबसे ज्यादा रन बनानें का रिकॉर्ड है। रिकी पोटिंग ने साल 2005 – 06 में 1483 रन बनाए थे। यानि कोहली के पास पहले टेस्ट मैच के दौरान इस मामले में नंबर 2 खिलाड़ी बनने का मौका होगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार