15 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने एक बार फिर से कमाल का खेल दिखाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप कर दिया है। जिम्बाब्वे को उनकी धरती पर 3- 0 से हराकर धोनी ने अपने खाते में एक और नया किर्तीमान बना लिया है।

Advertisement

वनडे क्रिकेट में धोनी ने हालांकि बहुत कारनामें अपने नाम किए हैं लेकिन आज धोनी ने जो कर दिखाया उसका इंतजार ना सिर्फ धोनी कर रहे थे बल्कि धोनी फैन्स भी कर रहे थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतते ही धोनी ने विदेशी धरती पर किसी टीम को क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड पहली बार किया है। युवा खिलाड़ियों के संग जिम्बाब्वे रवाना होने से पहले विदेशी धरती पर धोनी ऐसी ही जीत की उम्मीद कर रहे थे। युवा खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे दौरे पर कमाल का खेल दिखाकर धोनी के इस सपने को साकार कर दिया है.

Advertisement

आपको बता दें कि भारत में धोनी ने अपनी कप्तानी में साल 2008 और साल 2011 में भारत ने इंग्लैंड को 5- 0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था लेकिन धोनी विदेश में अपनी इस कामयाबी को नहीं दोहरा पाए थे। इसके अलावा धोनी वनडे क्रिकेट में दूसरे सफल कप्तान बन गए हैं धोनी ने अबतक 107 वनडे मैच भारत के लिए अपनी कप्तानी में जीता चुके। कंगारू कप्तान एलन बॉर्डर के नाम भी 107 वनडे जीत दर्ज है। जिम में ऐसे पसीना बहाते हैं कैप्टन कूल; देखें वीडियो

आपको बता दे कि धोनी टीम इंडिया के लिए वनडे में 23 सीरीज जीत चुके हैं औऱ साथ ही भारत के पहले कप्तान भी बन गए हैं जिन्होंने भारत को अपने कप्तानी के तरह सबसे ज्यादा सीरीज जीताएं हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार