आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। स्टब्स इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे थे ऐसे में फैंस को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होना लाज़मी थी। मगर वो इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और 10 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने।

Advertisement

हालांकि, स्टब्स जिस तरह से आउट हुए वो काफी दिलचस्प था। 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टब्स ने सिसांडा मगाला की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छे से नहीं हुआ। अच्छा संपर्क ना होने के बावजूद गेंद छक्के की तरफ जा रही थी लेकिन लॉन्ग ऑफ पर खड़े ड्वेन प्रिटोरियस गेंद के नीचे थे और उन्होंने गेंद को लपक भी लिया।

Advertisement

मगर जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि वो बाउंड्री के पार जा रहे हैं उन्होंने गेंद को मैदान के अंदर उछाल दिया और लॉन्ग ऑन पर खड़े रुतुराज गायकवाड़ ने कैच पकड़कर स्टब्स की पारी का अंत कर दिया। इस शानदार रिले कैच का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो मुंबई का टॉप ऑर्डर तो खराब खेला लेकिन चेन्नई के टॉप ऑर्डर की तरफ से इस मैच में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली।

158 रनों का पीछा करने उतरी सीएसके ने अपना पहला विकेट तो जल्दी गंवा दिया था लेकिन इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने तो गदर मचा दिया। उन्होंने इस मैच में मुंबई के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में पचास रन बना दिए और इस सीजन का सबसे तेज पचासा बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार