पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज जैसे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से काफी नाखुश हैं। अख्तर का मानना है कि ये खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के साथ जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं, वो बिल्कुल भी सही नहीं है। 

Advertisement

अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि आमिर और रियाज ने खेल के छोटे प्रारूपों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सार्वजनिक रूप से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा है कि अगर उन्हें अधिकार मिल गया तो वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों का टेस्ट क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर देंगे। यदि खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहेंगे तो उन्हें पाकिस्तान की तरफ से भी खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Advertisement

क्रिकेट पाकिस्तान से बातचीत के दौरान अख्तर ने कहा, "अगर नीतियां मेरे हाथ में होती, तो मैं खिलाड़ियों से कहता कि अगर आप पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं तो आपको टेस्ट क्रिकेट खेलना होगा। मैं आपको मैनेज करूंगा, मैं आपको स्टार बनाऊंगा। मुझे एक साल में 12 टेस्ट चाहिए और मैं तुम्हें ट्रेनिंग भी दूंगा। फिर भी अगर खिलाड़ी जरूरी काम नहीं करते हैं, तो कोई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलेगा। आप टी 20 भी नहीं खेलेंगे।"

आगे बोलते हुए शोएब अख्तर ने कहा, "अगर वो टेस्ट नहीं खेलना चाहते हैं, तो मैं उनसे कहूंगा कि वो टी20 भी ना खेलें और घर जाकर आराम करें। मैं 16 साल के बच्चों के साथ काम करना पसंद करूंगा। मैं पूरे पाकिस्तान से लड़कों को लाऊंगा और उनमें निवेश करूंगा।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार