मुंबई, 13 अप्रैल | टेस्ट क्रिकेट प्रारूप में भारत शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है और इसी का नतीजा है कि भारत में टेस्ट तथा सीमित ओवरों के क्रिकेट का आधिकारिक प्रसारणकर्ता-स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट भी घरेलू सीजन में दर्शकों की रिकार्ड संख्या का आंकड़ा पाने में कामयाब रहा है। इस साल भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट श्रृंखला 'टेस्ट ऑफ द बेस्ट' अभियान के तहत बीआरएसी केइतिहास में सर्वाधिक रेटिंग वाली टेस्ट श्रृंखला बनने का अपना वादा पूरा किया। 

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इस श्रृंखला को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर 17.4 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा। भारत में घरेलू सीजन में खेले गए 13 टेस्ट मैचों को 31 करोड़ दर्शकों ने देखा। इस सीजन के समापन तक दर्शकों की यह संख्या अब तक के सर्वाधिक स्तर पर रही। आईपीएल के दौरान संन्यास को छोड़कर इस दिग्गज ने की वापसी

भारतीय टीम ने घरेलू सत्र में खेले गए 13 मैचों में से 10 में जीत हासिल की। यह मैच न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और आस्ट्रेलिया के साथ खेले गए। 

एकदिवसीय और टी-20 प्रारूपों को भी दर्शकों ने खूब देखा है। इसमें भारत और इंग्लैंड की एकदिवसीय श्रृंखला पिछले पांच सालों में सर्वाधिक रेटिंग वाली एकदिवसीय श्रृंखला रही। इस लिहाज से स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट के लिे इस साल की शुरुआत शानदार रही। 

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
इस उपलब्धि की सराहना करते हुए स्टार इंडिया के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और आस्ट्रेलिया जैसी विरोधी टीमों को हराकर अपनी श्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखते हुए टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत रखी है। इन सभी क्रिकेट प्रारूपों में भारतीय टीम की सफलता के साथ क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मैच देखने को मिले। स्टार स्पोर्ट्स पर हम क्रिकेट प्रेमियों की नब्ज को पहचानते हैं, जिससे तहत हमने यह अभियान चलाया और क्रिकेट का यह घरेलू यादगार बन गया।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार