14 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें सीजन में जबरदस्त एक्शन देखेने को मिल रहा है। बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन से लेकर शानदार गेंदबाजी के अलावा बेहतरीन फिल्डिंग के कई नजारे देखने को मिले। 

Advertisement

गुरूवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मुकाबले में शानदार फिल्डिंग का एक शानदार नजारा देखने को मिला।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

दरअसल हुआ ये कि पंजाब की पारी की आखिरी गेंद पर पुछल्ले बल्लेबाज वरूण आरोन ने गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने के लिए बड़ा शॉट खेला। यह शॉट सीधे एक्सट्रा कवर के खड़े कप्तान गौतम गंभीर के हाथों में गया। गंभीर को ये कैच पकड़ने के लिए काफी जद्दोजहद करने पड़ी और उनके हाथों से 3 बाद गेंद झिटकी। चौथी बार के प्रयास में उन्होंने ये कैच कपका, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

 

उमेश यादव (33/4) की धारदार गेंदबाजी के बाद कप्तान गौतम गंभीर (नाबाद 72) की अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 11वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को आठ विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की इस संस्करण की पहली हार है। पंजाब ने कोलकाता के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मेजबान टीम ने 16.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

गंभीर ने अपनी कप्तानी पारी में 49 गेंदें खेली जिनमें 11 चौके जड़ते हुए 146.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह कोलकाता का अपने घर में इस संस्करण का पहला मैच था जिसमें उसे जीत मिली।

कोलकाता की यह इस संस्करण में दूसरी जीत है और इसी के साथ वह आठ टीमों की अंकतालिका में पंजाब को बेदखल कर पहले स्थान पर आ गई है। पंजाब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। कोलकाता, पंजाब और हैदराबाद के समान अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में कोलकाता पहले स्थान पर है।    

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार