कोलकाता, 2 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यहां ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को न्यूजीलैंड की पहली पारी को 204 रनों पर समेट दिया। इसके साथ ही भारत ने कीवी टीम पर 112 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

बुरी खबर: वर्ल्ड कप में अब नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 

Advertisement

मेजबान टीम के 316 रनों के जवाब में अपनी पहली खेलने उतरी न्यूजीलैंड सभी विकेट गवांकर केवल 204 रन ही बना सकी। कीवी टीम के लिए जीतन पटेल (47), रॉस टेलर (36) और ल्यूक रोंची (35) ने सबसे अधिक रन बनाए। 

OMG: एम.एस.धोनी पर बनी फिल्म ने कमाई के मामले में बनाए नए रिकॉर्ड

Advertisement

भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अधिक पांच विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद समी ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा रवींद्र जड़ेजा और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

इससे पहले अपने दूसरे दिन (शनिवार) को सात विकेट के नुकसान पर 128 रन से आगे खेलने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने संघर्ष दिखाते हुए अपने खाते में 76 और जोड़े। 

PHOTOS: नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू है बेहद खूबसूरत, जरुर देखे फोटो

कीवी टीम को दिन का पहला झटका पटेल के रूप में लगा। पटेल को अश्विन ने शमी के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। इससे पहले पटेल ने बी जे वॉटलिंग (25) के साथ आठवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। 

पटेल के जाने के बाद वॉटलिंग भी ज्यादा टिक नहीं पाए और 187 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। टीम के लिए 10वें विकेट के लिए नील वेगनर (10) और ट्रेंट बाउल्ट (नाबाद 6) ने 17 रनों की साझेदारी कर टीम को 204 के स्कोर तक पहुंचाया। समी ने वेगनर को पगबाधा आउट पर कीवी टीम की पारी समेट दी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार