21 अगस्त, पोर्ट ऑफ स्पेन(CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के बेहतरीन विकेटकीपर में से एक जेफरी डुजोन ने वर्तमान में बेहतरीन विकेटकीपरों के बारे में बात करते हुए कहा है कि वर्तमान में यह कह पाना बेहद ही मुश्किल है कि कौन सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है। क्योंकि आजकल के विकेटकीपर स्पेशलिस्ट नहीं होतें हैं उनको अपनी बल्लेबाजी में भी निपूर्ण होना पड़ता है। ऐसे में इस सवाल का जबाव देना थोड़ा मुश्किल है। उसेन बोल्ट से भी तेज हैं धोनी, जानिए धोनी ने कैसे तोड़ा बोल्ट का रिकॉर्ड

Advertisement

यदि आपको सच में ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर की बात करनी होगी तो आपको फिर से हमारे जमाने में जाना होगा जहां टीम में एक से एक स्पेशलिष्ट विकेटकीपर होते थे। वक्त के साथ क्रिकेट में भी बदलाव हुआ है। आजके जमाने में विकेटकीपर को अपनी विकेटकीपिंग स्किल के अलावा बल्लेबाजी में भी निखार करना होता है। खासकर वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर को अपनी बल्लेबाजी से भी उतना ही अच्छा खेल दिखाना होता है जितना विकेटकीपिंग से।

Advertisement

लेकिन आज के हालात में बेहतरीन विकेटकीपर किसी भी टीम में नहीं है। झटका: कोहली के कारण चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट करियर होगा खत्म

लेकिन जेफरी डुजोन के नजर में बेहतरीन विकेटकीपरों में सर्वश्रेष्ठ थे एलन क्नॉट, वसीम बारी और भारत के सय्यद किरमानी। ये तीनों विकेटकीपरों के पास एक खास टैक्निक थी जो इन्हें सर्वकालिन महान विकेटकीपर की सूची में लाकर खड़ा कर देता है।

वैसे आपको बता दें कि जेफरी डुजोन अपने जमाने में बेहतरीन विकेटकीपर के अलावा शानदार बल्लेबाज भी थे। अपने खेले 81 टेस्ट मैचों में जेफरी डुजोन ने 3322 रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में इन्होंने 31.94 का औसत के साथ रन बनाए है। टेस्ट करियर में इस दिग्गज खिलाड़ी ने 5 शतक और 16 अर्धशतक भी जमाए थे। जिससे पता चलता हैं कि अपनी विकेटकीपिंग के अलावा जेफरी डुजोन एक बेहतरीन बल्लेबाज भी थे। भारत के इस गेंदबाज को खेलने से कांपते थे एडम गिलक्रिस्ट

जेफरी डुजोन ने भारत के वर्तमान विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के बारे में कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ साहा ने अच्छा खेल दिखाया है। रिद्धिमान साहा विकेटकीपिंग में भी सही तकनीक अपनाते हैं। साहा की बल्लेबाजी भी अच्छी रही है। यदि इसी तरह से साहा अपने खेल को वक्त के साथ सुधारते रहे तो आने वाले समय में रिद्धिमान साहा धोनी के खाली स्थान को टेस्ट क्रिकेट में पूरी तरह से भर देगें। पूर्व दिग्गज ने कोहली की कमजोरी का किया खुलासा, विरोधी गेंदबाज कोहली को इस तरह से करेंगे आउट

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टेस्ट मैच बारिश की वजह से धूलने के कगार पर पहुंच गया है। भारत की टीम सीरीज में 2- 0 से आगे है और सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार