नई दिल्ली, 22 अगस्त |। ब्राजील की मेजबानी में खेले गए ओलम्पिक खेलों में भारत को पदक दिलाने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, महिला पहलवान साक्षी मलिक, महिला जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर और निशानेबाज जीतू राय को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को अर्जुन पुस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की घोषणा की। ब्रेकिंग न्यूज: फिर से वापसी हुई कोच गैरी क्रिस्टन की, भारतीय क्रिकेट में खुशी की लहर

Advertisement

भारत में सबसे बड़े खेल पुरस्कार खेल रत्न खेलों में अद्वितीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस पुरस्कार के रूप में साढ़े सात लाख रुपये का नगद ईनाम के अलावा पदक और प्रमाण पत्र दिया जाता है।  BREAKING: एबी डी विलियर्स का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चुके मिस्बाह उल हक

दीपा के कोच बिश्वेस्वर नंदी को द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चुना गया है। नंदी के अलावा भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच राज कुमार शर्मा को भी इस अवार्ड के लिए चुना गया है। उन दोनों के साथ-साथ एथलेटिक्स कोच नागापुरी रमेश और मुक्केबाजी कोच सागर माल धयान को भी द्रोणाचार्य अवार्ड दिया जाएगा।

सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद को 2009 में यह पुरस्कार मिल चुका है। साक्षी के कोच कुलदीप सिंह को इस अवार्ड के लिए नजरअंदाज किया गया। पाकिस्तान ने रुलाया भारत को, बना टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन

लाइफटाइम द्रोणाचार्य अवार्ड तैराकी कोच एस.प्रदीप कुमार और कुश्ती कोच महाबीर सिंह को दिया जाएगा। इस अवार्ड के तौर पर पांच लाख रुपये, पदक और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

क्रिकेट खिलाड़ी अंजिक्य रहाण को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उनके अलावा तीरंदाज रजत चौहान, एथलीट ललिता बाबर, स्नूकर खिलाड़ी सौरव कोठारी, मुक्केबाज शिवा थापा, फुटबाल खिलाड़ी सुब्रत पॉल, हॉकी खिलाड़ी वी.आर. रघुनाथ, रानी रामपाल, निशानेबाज गुरप्रीत सिंह, अपूर्वी चंदेला, टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष, महिला पहलवान विनेश फोगाट, अमित कुमार पैरा एथलीट संदीप सिंह मान और विरेन्द्र सिंह को भी अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा।

इस पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपये का नगद ईनाम, पदक और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Advertisement

एथलीट साटि गीता को ध्यानचंद अवार्ड से नवाजा जाएगा। उनके साथ-साथ हॉकी खिलाड़ी स्यालवानुस डुंग डुंग और रोवर राजेन्द्र प्रहलाद शेल्के को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपये का नगद ईनाम, पदक और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। धोनी की फिल्म को लगा झटका, फिल्म की रिलीज होने पर संदेह

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति भवन में यह पुरस्कार वितरित करेंगे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार