22 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे वन डे मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने बड़ा इतिहास रच दिया। टेलर वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनए गए हैं। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने 110 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली। यह टेलर के वन डे करियर का 17वां शतक था। इसके साथ ही वह वन डे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए।  उन्होंने ये कमाल  182 मैचों की 166 पारियों में किया है।

Advertisement

इस मामले में उन्होंने पूर्व बल्लेबाज नाथन एस्टल के रिकॉर्ड को तोड़ा। एस्टल ने 1995 से 2007 तक खेलते हुए 223 मैचों की 217 पारियों में 16 शतक बनाए थे। 

इसके अलावा टेलर दुनिया से छठे बल्लेबाज बनए गए हैं जिन्होंने हर टीम के खिलाफ वन डे में शतक लगाया है। उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर, रिकी पोटिंग, हर्शल गिब्स, हाशिम अमला और विराट कोहली ही कर पाए हैं। 

टेलर न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये कमाल 166 पारियों में किया। उनके अलावा नाथन एस्टल ने 182 पारियों, स्टीफन फ्लेमिंग ने 206 पारियों और ब्रैंडन मैकुलम ने 226 पारियों में 6000 वन डे रन पूरे किए थे। 

Advertisement

टेलर के शानदार शतक और गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत न्य़ूजीलैंड ने दूसरे वन डे में 6 रन से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार