12 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)।  दिल्ली डेयरडेविल्स के 22 वर्षीय बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2017 में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।  उन्होंने मंगलवार (11 अप्रैल) को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए 63 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली। 

Advertisement

संजू आईपीएल के इतिहास में शतक जड़नें वाले 12वें भारतीय औऱ दुनिया के 28वें  खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक 12 भारतीय खिलाड़ियों ने 17 शतक बनाए हैं। भारत के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं। कोहली ने आईपीएल 2016 में 4 शतक बनाए थे। इसके अलावा मुरली विजय औऱ वीरेंद्र सहवाग ने दो-दो शतक जड़े हैं। 

Advertisement

भारत के लिए आईपीएल मे पहला शतक बनाने का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम हैं। मनीष ने साल आईपीएल 2009 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए सेंचुरीयन में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। 

संजू के शतक को मिलाकर अब तक आईपीएल में भारतीय और विदेशी खिलाड़ी मिलकर 43 शतक लगा चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा 5 शतक वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने लगाए हैं। इसके अवा एबी डी विलियर्स ने भी तीन शतक बनाए हैं। 

ब्रेंडन मैकुलम, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड वॉर्नर, वीरेंद्र सहवाग, शेन वॉट्सन और मुरली विजय ने दो-दो शतक बनाए हैं। 

Advertisement

आईपीएल में शतक लगान वाले भारतीय खिलाड़ी इस प्रकार हैं

मनीष पांडे (आईपीएल 2009)

यूसुफ पठान (आईपीएल 2010) 

Advertisement

मुरली विजय  (आईपीएल 2010 औऱ 2012)

पॉल वालथेटी (आईपीएल 2011)

सचिन तेंडुलकर (आईपीएल 2011)

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग (आईपीएल 2011 औऱ 2014)

अजिंक्या रहाणे (आईपीएल 2012)

रोहित शर्मा ( आईपीएल 2012)

Advertisement

सुरेश रैना (आईपीएल 2013)

रिद्धिमान साहा (आईपीएल 2014)

विराट कोहली (आईपीएल 2016)

Advertisement

संजू सैमसन (आईपीएल 2017)

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार